Categories

November 23, 2026

आगस्टा मास्टर्स : भारतीय मूल के अमेरिकी भाटिया और थीगाला ने कट में प्रवेश किया

Spread the love

मुक्केबाजी में आखिरी ओलंपिक क्वालीफायर के लिये अमित पंघाल भारतीय टीम में

आगस्टा मास्टर्स : भारतीय मूल के अमेरिकी भाटिया और थीगाला ने कट में प्रवेश किया

कैंडिडेट्स शतरंज में भारतीय अभी भी दौड़ में बरकरार

नयी दिल्ली,
 विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अमित पंघाल ने बैंकाक में 25 मई से दो जून तक होने वाले आखिरी ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिये भारतीय मुक्केबाजी टीम में वापसी की है।

पिछले महीने इटली में ओलंपिक क्वालीफायर में खराब प्रदर्शन के बाद पांच मुक्केबाजों को दूसरे विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के लिये टीम में जगह नहीं मिली है। भारत के हाई परफॉर्मेंस निदेशक बर्नार्ड डुन्ने को भी पद छोड़ना पड़ा।

विश्व चैम्पियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया (51 किले) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो), छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किलो), मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन लक्ष्य चाहर (80 किलो) और 2022 राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता जे लम्बोरिया (60 किलो) को टीम में जगह नहीं मिली है।

विश्व चैम्पियनशिप 2019 रजत पदक, 2022 राष्ट्रमंडल खेल और 2024 स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक विजेता पंघाल के पास दूसरे ओलंपिक में जगह पक्की करने का यह आखिरी मौका है।

राष्ट्रीय चैम्पियन सचिन सिवाच (57 किलो) को भी टीम में जगह मिली है। हिमाचल प्रदेश के अबिनाश जामवाल 63.5 किलो वर्ग में थापा की जगह खेलेंगे जबकि अभिमन्यु लाउरा ने 80 किलो में लक्ष्य की जगह ली है।

अभी तक भारत के किसी भी पुरूष मुक्केबाज ने ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है। अभी तक निकहत जरीन (50 किलो), प्रीति पंवार (54 किलो) परवीन हुड्डा (57 किलो) और लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) ही ओलंपिक कोटा हासिल कर सकी हैं। महिला वर्ग में अंकुशिता बोरो इटली में 66 किलो में कोटा हासिल नहीं कर सकी जो 60 किलो में उतरेंगी।

टीम :

पुरूष : अमित पंघाल (51 किलो), सचिन सिवाच जूनियर (57 किलो), अबिनाश जामवाल (63.5 किलो), निशांत देव (71 किलो), अभिमन्यु लाउरा (80 किलो), संजीत (92 किलो) और नरेंदर बरवाल (प्लस 92 किलो)

महिला : अंकुशिता बोरो (60 किलो), अरूंधति चौधरी (66 किलो)।

 

आगस्टा मास्टर्स : भारतीय मूल के अमेरिकी भाटिया और थीगाला ने कट में प्रवेश किया

आगस्टा
 भारतीय मूल के अमेरिकी अक्षय भाटिया और साहित थीगाला ने तेज हवाओं के बीच अच्छा प्रदर्शन करते हुए 88वें आगस्टा मास्टर्स गोल्फ के दूसरे दिन कट में प्रवेश कर लिया।

पिछले सप्ताह वालेरो टैक्सास ओपन जीतने वाले 22 वर्ष के भाटिया संयुक्त 30वें और थीगाला संयुक्त 35वें स्थान पर हैं। दुनिया के नंबर एक गोल्फर स्कॉटी शेफलेर ने तीन बर्डी और तीन बोगी लगाकर इवन पार 72 स्कोर किया। वह ब्रायसन डि चैम्ब्यू और मैक्स होमा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। वहीं टाइगर वुड्स ने रिकॉर्ड लगातार 24वीं बार कट में प्रवेश किया। वह संयुक्त 22वें स्थान पर हैं।

कैंडिडेट्स शतरंज में भारतीय अभी भी दौड़ में बरकरार

टोरंटो
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और डी गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में जब अपने अभियान का फिर से आगाज करेंगे तो रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि को पीछे छोड़ने पर फोकस रहेगा।

प्रज्ञानानंदा का सामना फ्रांस के फिरोजा अलीरजा से है जबकि गुकेश की टक्कर हमवतन विदित गुजराती से होगी। नेपोम्नियाश्चि 4.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि उनसे आधा अंक पीछे प्रज्ञानानंदा, गुकेश और अमेरिका के फेबियानो कारूआना हैं।

अलीरजा 2.5 अंक लेकर सातवें स्थान पर है जबकि अजरबैजान के निजात अबासोव उनसे आधा अंक पीछे हैं। महिला वर्ग में भारतीय खिलाड़ी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं हैं। कोनेरू हम्पी और आर वैशाली के 2.5 अंक हैं जबकि चीन की झोंग्यी तान पांच अंक लेकर शीर्ष पर हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…