Aurangabad News: फोटो और वीडियो वायरल करने का देता था धमकी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार – blackmailer arrested for threatening woman objectionable photo and video
पीड़िता महिला का कहना है कि 12 नवंबर की शाम में युवक ने मेरे घर पर पहुंचकर दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में जब दाउदनगर थाना अध्यक्ष गुफरान अली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला द्वारा युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें युवक पर आपत्तिजनक फोटो रिश्तेदारों के पास भेजने और ब्लैकमेल कर धमकी देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि युवक पहले महिला के घर में किराए पर रहता था। लॉकडाउन के दौरान 2020 में पीड़िता के पति से 40 हजार रुपये उधार में लिए थे। महिला ने जब पैसे की मांग की तो अप्रैल 2022 में वह महिला का मकान छोड़ दूसरे मकान में चला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
