bambiha gang, मोहाली से बंबिहा गैंग के 4 शूटर्स गिरफ्तार, दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड… 3 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश – bambiha gang four shooters arrested by punjab police in mohali
13 अक्टूबर को कारोबारी की हुई थी हत्या
पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोगों ने आरोपियों को हथियार और रसद की सहायता प्रदान की थी और पीड़ित के घर की रेकी की थी। पुलिस ने बताया कि 13 अक्टूबर को काशीपुर के कुंडेश्वरी गांव में खनन कारोबारी मेहाल सिंह (70) की उनके घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी आगे पंजाब और पड़ोसी राज्यों में जघन्य अपराध करने की साजिश रच रहे थे।
बरामद हुए ये सामान
डीजीपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो मैगजीन और सात कारतूस के साथ एक .30 कैलिबर की पिस्तौल भी बरामद की है। एक मैगजीन के साथ एक 9 मिमी पिस्तौल और एक तुर्की निर्मित 9 मिमी मशीन-पिस्तौल के साथ तीन मैगजीन, जिसमें 31 कारतूस क्षमता की एक मैगजीन और 19 कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल शामिल है।
