Categories

November 20, 2026

प्रयागराज के काली घाट से जल भरने-नहाने पर रोक, तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Spread the love

प्रयागराज
संगम क्षेत्र स्थित काली घाट से कांवरियों के जल लेने और श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने पर रोक लगाई गई है। खतरे को देखते हुए घाट पर बल्लियां लगाई गई हैं। वहां जल पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद घाट से जल भरना व डुबकी लगाना खतरनाक हो गया है। घाट पर हो रही कटान के मद्देनजर मेला प्रशासन ने बैरिकेडिंग के लिए सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) को पत्र भेजा। सिंचाई विभाग ने शनिवार को घाट से कुछ कदम पहले बल्लियां लगा दीं।

बल्लियां लगाने का घाट के तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया। कहा कि घाट पर कोई खतरा नहीं है। कांवरिया और गंगा में डुबकी लगाने वालों को जबरन रोका जाएगा। उधर, सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि कटान के कारण घाट पर ढलान नहीं रही। इससे गंगा के गहरे जल में गिरने का खतरा है। लगातार जलस्तर बढ़ने से प्रवाह भी तेज है।

तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
गंगा का जलस्तर बढ़ने से फाफामऊ घाट पर दफन शव भी डूबने लगे हैं। अब तक सात दफन शव डूब चुके हैं। घाट के कगार पर कटान भी बढ़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार रात तक दफन शवों के पास था। अगले दिन सुबह शव डूबे मिले। जलस्तर निरंतर बढ़ने से और भी दफन शवों के डूबने की संभावना है। गंगा के कगार पर कटान भी तेज हो गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा का प्रवाह तेज होने से कगार कटने लगे। इसी कगार पर कई शव दफन हैं।

संगम तट पर बने 108 फीट ऊंची प्रतिमा
कुम्भ मेला 2025 से पहले संगम तट पर गंगा-यमुना और सरस्वती की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की मांग तीर्थ पुरोहितों ने उठाई है। शनिवार को बैठक कर तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि सरकार ने 2019 का कुम्भ मेला बहुत अच्छा कराया। प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष पं. अमितराज वैद्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुम्भ के मद्देनजर जिले के विकास पर चर्चा हुई। संयोजक श्रवण कुमार शर्मा, संरक्षक चंद्रनाथ चकहा ‘मधुजी’ ने प्रदेश सरकार से तीर्थ पुरोहितों के लिए भी आर्थिक मदद मांगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…