Categories

September 21, 2026

आईपीएल में बल्लेबाज ट्रेविस हेड को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Spread the love

हैदराबाद.
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने उम्मीद जताई है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। हेड सनराइजर्स की टीम के अभ्यास शिविर से जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाला यह 30 वर्षीय बल्लेबाज 6 साल बाद आईपीएल में खेलेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद के रविवार को 'एक्स' पर पोस्ट किए गए वीडियो में हेड ने कहा,''मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। वापसी करके अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि मेरे लिए यह सत्र अच्छा होगा। टीम अच्छी लग रही है। उम्मीद है कि मैं टीम के लिए अपना योगदान दूंगा। मैं खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने को लेकर रोमांचित हूं।'' सनराइजर्स की कमान इस बार ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस संभाल रहे हैं। सनराइजर्स ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की अगुवाई में खिताब जीता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

एच-1बी वीजा: ट्रंप प्रशासन ने 1 लाख डॉलर शुल्क एक साल बढ़ाया, जांच भी सख्त; भारतीयों पर क्या होगा असर…

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमग होगा प्रदेश: रायपुर में जलेंगे 25 लाख दीये, महादेव घाट पर महाआरती, CM होंगे शामिल…

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अमृत ग्रुप के कोलकाता-इंदौर में 17 ठिकानों पर रेड, निवेशकों से धोखाधड़ी का लगा आरोप…

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना पर बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार…