Categories

November 23, 2026

‘भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भाग नहीं लेने देगी BCCI, बोर्ड के पास नहीं है ऐसी कोई पॉलिसी’

Spread the love

 नई दिल्ली
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड की ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है जो भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी क्रिकेट लीग में भाग लेने की अनुमति दे। राजीव शुक्ला का ये कमेंट पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मौजूदा कप्तान एमएस धोनी के बारे में अफवाहों को देखते हुए आया है, जिसमें कहा जा रहा था कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) द्वारा आयोजित टी20 लीग के उद्घाटन सत्र में धोनी सीएसके फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली टीम जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स के मेंटॉर हो सकते हैं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों को किसी भी विदेशी क्रिकेट लीग में हिस्सा नहीं लेने देगा। राजीव शुक्ला ने एएनआई को बताया, "हम अपने खिलाड़ियों को विदेश में किसी अन्य क्रिकेट लीग में उपलब्ध नहीं कराते हैं। इस संबंध में हमारी सीधी पॉलिसी है। हमारी इंडियन प्रीमियर लीग अपने आप में एक बहुत बड़ी लीग है और हम अपने किसी भी खिलाड़ी को किसी भी तरह से किसी भी विदेशी लीग से जुड़ने की अनुमति नहीं दे सकते।"

दक्षिण अफ्रीका और यूएई क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल शुरू होने वाली अपनी टी20 लीग की घोषणा कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ इन दो लीगों में टीमों को खरीदने के साथ यह उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय खिलाड़ी भी इन दो लीगों में किसी न किसी रूप में शामिल होंगे, लेकिन बीसीसीआई चाहती है कि खिलाड़ी बोर्ड और आईपीएल के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…