Categories

November 19, 2026

बारिश में जलभराव से पहले नगर निगम ने जारी किया अधिकारियों का नंबर

Spread the love

रायपुर
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम ने अपनी दस्तक नहीं दी है लेकिन रायपुर नगर निगम बारिश से पहले ही अपनी पूरी तैयारी में जुट गई हैं। अगर बारिश के दौरान किसी भी इलाके में जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है तो इससे निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन कर लिया गया है और आम नागरिकों के लिए अधिकारियों के नंबर जारी कर दिए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ का मुख्यालय टिकरापारा स्थित मोटर कर्मशाला कार्यालय को बनाया गया है जो छह जून से अपना काम शुरू कर देगा।

निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रकोष्ठ में आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट बनाई गई है, जिसमें निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निगम ने संपूर्ण कार्य के लिए निगम अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी मो. 7587202092 को प्रभारी अधिकारी और उनका लिंक अधिकारी निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय मो. 9977153782 को बनाया गया है। वहीं नगर निगम रायपुर क्षेत्र के लिए गठित बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ में नोडल अधिकारी जोन 8 कमिश्नर अरुण ध्रुव मो. 9424238392 प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक, उपायुक्त आरके डोंगरे मो. 9301953221 सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक और जोन चार के कमिश्नर विनय मिश्रा मो. 9301953234 रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।

जोन कमिश्नरों को प्रत्येक जोन में 100-100 बोरी रेत की व्यवस्था उनका तालाबों, नालों, नहरों के कटाव को रोकने के लिए सदूपयोग करने रखवाने के निर्देश दिये है। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ मुख्यालय में तत्काल 200 बोरी रेत रखवाना सुनिश्चित करने प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसपी. त्रिपाठी मो. 9301953249 को दायित्व दिया है। प्रत्येक जोन एवं बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ में बाढ राहत सामग्री मोटर पंप, रस्सी, ट्यूब, टार्च, बाल्टियां, धमेला, सब्बल, कुदाल आदि की व्यवस्था तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों के व्यवस्थापन तथा भोजन की व्यवस्था का दायित्व सभी जोन कमिश्नरों को दिया है।

निगम प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0771- 2272101, 2274101 जारी किया है, जिसमें नागरिक बाढ़ संबंधी सूचनाएं दे सकते हैं। इसमें कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट चंद्राकर प्रभारी अधिकारी मो. 9301953236 के तौर पर बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सूचनाएं संबंधित निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल देने के लिए जवाबदेह रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…