BESCOM Recruitment 2022: अप्रेंटिस के 400 पदों पर वैकेंसी, इंजीनियरिंग वाले इस तारीख से पहले कर लें अप्लाई – sarkari naukri bescom recruitment 2022 for 400 apprentice posts check how to apply
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट 14 नवंबर, 2022 को जारी की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 21 नवंबर से 23 नवंबर (सुबह 11 बजे से शाम 4.00 बजे) तक किया जाएगा। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें।
वैकेंसी डिटेल्स
400 पदों में से 325 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के हैं और 75 पद टेक्निकल (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के हैं।
योग्यता
संबधित ट्रेड में BE/B.Tech/डिग्री/डिप्लोमा कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
स्टाइपेंड
डिप्लोमा अप्रेंटिस को 8000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9008 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
ऐसे करें अप्लाई
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट portal.mhrdnats.gov.in पर जाएं।
– इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Enroll के टैब पर क्लिक करें।
– मांगी गई जानकारी सबमिट कर योग्यता चेक करें।
– अब संबंधित वैकेंसी के लिंक पर क्लिक करें।
– एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
– सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन कंफर्मेशन का प्रिंट ले लें।
