bhagwat raut murder case, बहुचर्चित BJP नेता भागवत राउत हत्याकांड मामले में 7 आरोपी दोषी करार, 22 को सुनाई जाएगी सजा – 7 accused convicted in famous bjp leader bhagwat raut murder case 22 to be sentenced
छह वर्ष पहले दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या की गई थी
3 मई 2016 को बीजेपी नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत की उनके घर के समीप महुआडंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आनन-फानन में उन्हें दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी।
Sanjay Raut Bail : जमानत के बाद संजय राउत और जज के बीच कोर्टरूम में क्या बात हुई?
हत्या के बाद जमकर हुआ था बवाल
बीजेपी नेता भागवत राउत की सरेआम हत्या के बाद शहर में दो दिनों तक जमकर बवाल हुआ था। इस मामले में जयपाल उर्फ शिशुपाल राउत, शंभू राउत, पप्पू राउत, नारायण हरि, किशोर यादव, मुन्ना दुबे और विप्लव शर्मा को आरोपी बनाया गया था। इसमें जमानत नहीं मिलने की वजह से पप्पू राउत को जेल में ही रहना पड़ा। वहीं 6 अभियुक्तों को जमानत मिलने पर जेल से बाहर थे।
