Categories

November 19, 2026

भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत और संचिता बनर्जी फिल्म ‘ये बंधन है प्यार का’ में साथ आएंगे नज़र

Spread the love

 

मोनालिसा अक्सर अपने एक्टर पति के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं। बीते लंबे समय से इस एक्ट्रेस ने किसी और एक्टर के साथ क्लोज रिलेशन की पिक्स शेयर नहीं की हैं, वहीं उनके पति कुछ ज्यादा ही बिंदास अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। स्मार्ट जोड़ी  में पत्नी मोनालिसा के साथ भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत को बहुत पसंद किया गया था।  वहीं अब वे  एक्ट्रेस संचिता बनर्जी के साथ इश्क लड़ाते दिख रहे हैं। इस रोमांटिक पिक्स को देखकर किसी को भी यही लगेगा कि इनेक बीच कुछ ना कुछ जरूर है।  चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म कर ही देते हैं। दरअसल ये तस्वीरें उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म 'ये बंधन है प्यार का' की हैं। ये फिल्म इस समय फ्लोर पर है। दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर फिल्म के सेट से वायरल हो गई है।

भोजपुरी मूवी 'ये बंधन है प्यार का'  में विक्रांत सिंह राजपूत और संचिता बनर्जी लीड कैरेक्टर की भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जारी है।  मूवी की शूटिंग के दौरान एक सीन को फिल्माते समय ये पिक्स क्लिक की गई है। रोमांटिक सीन के दौरान दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे को किस करने वाले हैं। वहीं इस पिक्स पर विक्रांत ने कॉमेन्ट भी किया है, उन्होने कहा कि हमारी जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है, ये मूवी जरूर हिट होगी इसका अंदाज़ा तो इस वायरल पिक्स से ही हो गया है।  

फिल्म 'ये बंधन है प्यार का' की शूटिंग
 'ये बंधन है प्यार का' मूवी को प्रवीण कुमार गुडुरी ने डायरेक्ट किया है, इसके निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। इस समय इस फिल्म का पिक्चराइजेशन यूपी की राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है। विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा इस मूवी में  ऋषभ कश्यप,संचिता बनर्जी, यामिनी सिंह और श्रुति राव मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस प्रोजेक्ट में ऋतु पांडेय, अनूप अरोड़ा भी शामिल है। इस फिल्म को धर्मेंद्र सिंह ने लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…