Categories

November 21, 2026

भुवनेश्वर कुमार ने T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकार्ड किया अपने नाम

Spread the love

नई दिल्ली
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच में जेसन राय को दूसरी पारी के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट कर दिया। जेसन राय को आउट करते हुए भुवनेश्वर कुमार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। भुवी ने इस मैच में 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए जिसमें एक ओवर मेडन भी था। भारत को इस मैच में 49 रन से जीत मिली और टीम ने सीरीज भी अपने नाम किया। भुवी को 'प्लेयर आफ द मैच' चुना गया।  

T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार के नाम
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बन गए। उन्होंने अब तक पहले ओवर में कुल 13 विकेट लेकर डेविड विले का रिकार्ड तोड़ दिया जिनके नाम पर पहले ओवर में 12 विकेट दर्ज है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर 11 विकेट के साथ एंजेलो मैथ्यूज मौजूद हैं।

T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाप 5 गेंदबाज-
14 – भुवनेश्वर कुमार
13 – डेविड विले
11 – एंजेलो मैथ्यूज
9 – टिम साउथी
9 – डेल स्टेन

भारत के लिए भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट भुवी के नाम
भुवनेश्वर कुमार भारत की तरफ से भी टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर हैं। इसके बाद आर अश्विन और फिर आशीष नेहरा हैं। चौथे नंबर पर कई गेंदबाज संयुक्त रूप से मौजूद हैं।

भारत की तरफ से T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाप 7 गेंदबाज
14 – भुवनेश्वर कुमार
4 – आर अश्विन
3 – आशीष नेहरा
2 – इरफान पठान
2 – दीपक चाहर
2 – जहीर खान
2 – आरपी सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…