Categories

November 20, 2026

Biden Vs Saudi Arabia OPEC+ : Saudi Prince Warns Western Countries For Jihad Angry On Biden Warning OPEC Plus

Spread the love

रियाद : सऊदी अरब और अमेरिका के बीच एक बार फिर रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भाई ने सऊदी अरब को ‘चुनौती’ देने वालों को धमकी दी है। यह धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की उस चेतावनी का जवाब है जिसमें उन्होंने ओपेक तेल उत्पादन में कटौती के ‘नतीजे भुगतने’ की बात कही थी। ‘पश्चिम’ को धमकी देते हुए सऊद अल-शालान ने एक वीडियो में कहा, ‘जो भी किंगडम के अस्तित्व को चुनौती दे रहे हैं… हम जिहाद और शहादत के लिए ही बने हैं।’ कुछ दिनों पहले ओपेक प्लस समूह ने तेल उत्पादन में 20 लाख बैरल प्रतिदिन कटौती की घोषणा की थी जिससे वॉशिंगटन और रियाद के बीच तनाव बढ़ गया था।

अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने सऊदी अरब पर रूस और व्लादिमीर पुतिन का सहयोग करने का आरोप लगाया था। जवाब में बाइडन ने कहा था कि अमेरिका सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों पर ‘पुनर्विचार’ कर रहा है। आने वाले समय में अगर अमेरिका और सऊदी अरब के बीच दूरी बढ़ती है तो अमेरिकियों को महंगी गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। सीएनएन के साथ अपने एक इंटरव्यू में बाइडन ने कहा था कि उन्होंने रूस के साथ जो किया है उसके नतीजे उन्हें भुगतने होंगे।

‘देश को चुनौती देने वाले सुन लें…’
अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी का जवाब देते हुए सऊदी प्रिंस ने कहा, ‘पश्चिम के लिए मेरा जवाब है… जो कोई भी इस किंगडम के अस्तित्व को चुनौती दे रहा है, हम सभी जिहाद और शहादत के लिए ही बने हैं। मेरा यह संदेश उन सभी के लिए है जो सोचते हैं कि वे हमें डरा सकते हैं।’ सऊदी अरब ओपेक प्लस समूह का सबसे प्रमुख सदस्य है और रूस भी इसमें शामिल है। अमेरिका का आरोप है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए सऊदी अरब ने तेल उत्पादन में कटौती करने का फैसला लिया है ताकि रूसी गैस पर निर्भरता बढ़ जाए।

ओपेक+ से नाराजगी या सऊदी क्राउन प्रिंस MBS से बदला, क्‍या बाइडेन फिर से सऊदी अरब को मानने लगे हैं अछूत
जी-20 में बिन सलमान से नहीं मिलेंगें बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय वाइट हाउस ने रविवार को संकेत दिए कि जी-20 सम्मेलन में बाइडन का एमबीएस के साथ मुलाकात का कोई इरादा नहीं है। जी-20 सम्‍मेलन का आयोजन इंडोनेशिया में होना है और इस दौरान दुनिया की सबसे मजबूत 20 आर्थिक महाशक्तियां इसमें शामिल होंगी। बाइडन जुलाई में सऊदी अरब के दौरे पर गए थे। यह उनका पहला सऊदी दौरा था और कहा जा रहा था कि वह तेल पर‍ किसी बड़े समझौते के मकसद से रियाद गए हैं। लेकिन क्राउन प्रिंस ने बाइडन को कोई खास तवज्‍जो नहीं दी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…