Categories

November 24, 2026

हाई कोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी ने दोबारा की शादी तो तीसरी बार भी मिल सकती है मैटरनिटी लीव

Spread the love

भोपाल
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हाल ही में एक आदेश में कहा कि एक सरकारी कर्मचारी तीसरी बार मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) की हकदार है यदि वह अपने पहले पति को तलाक देने के बाद पुनर्विवाह करती है और प्रेग्नेंट हो जाती है। सामान्य परिस्थितियों में मैटरनिटी लीव की अनुमति सिर्फ दो बार दी जाती है।

दरअसल एक स्कूल की टीचर ने प्रियंका तिवारी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में तिवारी ने कहा था कि स्कूल शिक्षा विभाग को आदेश दिया जाए, कि उन्हें तीसरे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव दी जाए। तिवारी ने तलाक के बाद शादी की थी और उसके बाद गर्भ धारण किया था। तिवारी की पिछली शादी से उसके दो बच्चे हैं और सिविल सेवा नियमों के अनुसार, महिला कर्मचारी को केवल दो बार मैटरनिटी लीव का मिलती है।

HC ने दिया मैटरनिटी लीव देने का आदेश
तिवारी की याचिका में कहा गया है कि अगर कोई महिला कर्मचारी तलाक के बाद दोबारा शादी करती है, तो उसे दो बार से ज्यादा मैटरनिटी लीव मिलनी चाहिए। हाई कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को आदेश दिया कि तिवारी को तीसरी बार मातृत्व अवकाश दिया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…