Categories

November 20, 2026

bihar ke Muzaffarpur Me Chhat Ghat Par girl friend se milne aaya premi parijano ne pit pit kar mar dala

Spread the love

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने आए एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लड़की के परिजनों पर लगाया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बीच लड़की ने ही फोन पर अयान को मिलने के लिए बुलाया था। यहां पहले से ही लड़की के पिता और रिश्तेदार जुटे थे, जिन्होंने उसे पकड़ लिया और रॉड से इसकदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। लड़के के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इधर FIR के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

लड़के की हत्या के बाद परिजनों का प्रदर्शन
पीट-पीटकर हत्या का पूरा मामला कांटी थाना इलाके के एक गांव का है। पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाने के हजमटोली मोहल्ला में रहने वाले अयान नाम के लड़की हत्या कांटी थाना इलाके में की गई है। मृतक के घरवालों ने एफआईआर दर्ज कराई है। इन लोगों की डिमांड है कि जो लोग कातिल हैं उनकी गिरफ्तारी हो। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है। इस बीच लड़के के घरवालों और स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में रोड जामकर प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की टीम ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

बिहार में हॉरर किलिंग! रेल ट्रैक पर मिली पूर्व सरपंच की बेटी और ड्राइवर की लाश, प्यार की मिली सजा?
पहले भी लड़की के साथ भाग चुका था मृतक अयान
लड़के के परिजनों के मुताबिक, अयान आमतौर पर कोलकाता में रहता था। लड़की ने ही उसे छठ पर्व के दौरान मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि लड़की का बयान लिया जाए जिससे साफ हो सके कि क्या साजिश के तहत अयान को यहां बुलाया गया था? लड़के के पिता ने ये भी कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है, जिसमें लड़की पहले भी उनके बेटे के साथ भाग चुकी है।

Bihar : प्रेमी जोड़ा फरार, गांव में चले लाठी-डंडे, दर्जनभर लोग लहूलुहान, जानिए बड़ी खबरें
घटना के बाद से लड़की के परिजन फरार
बताया जा रहा कि लड़की के साथ भागने के मामले में केस भी दर्ज कराया गया था। जिसमें आर्यन को लड़की के अपहरण के आरोप में जेल हुई थी। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच रविवार को छठ पर्व के दौरान अयान छठ घाट पर लड़की से मिलने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ा और फिर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। जिसमें युवक की मौत हो गई। इधर, मृतक के परिजनों ने लड़की के परिजनों समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोपी लोग फरार है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…