bihar me premi ke liye patni ne kar dia pati ka murder ab pahuchi jail janiye pura mamla
18 अक्टूबर को हुआ था शख्स की मर्डर
ये सनसनीखेज मामला जिले के चेनारी इलाके में बीते 18 अक्टूबर की रात का है। अमन कुमार जो नरैना चेनारी के रहने वाला था उसकी अज्ञात अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं शव को चेनारी स्थित स्टेट हाईवे के किनारे फेंक दिया। इस संबंध में मृतक के पिता ने लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर चेनारी थाना केस संख्या 309/ 22 दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया।
पत्नी पर ऐसे गहराया शक
रोहतास एसपी आशीष भारती के मुताबिक, पूरे मामले को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया था। इस मामले में जांच की गई तो पता चला कि कमलेश कुमार जो तरारी जिला भोजपुर का रहने वाला है मृतक की पत्नी पूनम कुमारी से इसका प्रेम संबंध था। करीब 4 महीने से ये प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। हालांकि, इसमें महिला का पति रोड़ा बन रहा था, ऐसे में प्रेमी संग मिलकर युवती ने पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।
करवा चौथ के बहाने पत्नी ने पति को हरियाणा से बुलाया
एसपी आशीष भारती ने बताया, अमन कुमार को उसकी पत्नी ने करवा चौथ की पूजा के बहाने हरियाणा से बुलाया और फिर प्रेमी कमलेश कुमार से नींद की गोली मंगवा ली। रात में उसने अमन को खाने में नींद की गोली मिला दी। जिससे पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया। फिर आरोपी महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दी। सबूत छिपाने के मकसद से शव को चेनारी के स्टेट हाईवे किनारे फेंक दिया।
Rohtas news: करगहर पैक्स अध्यक्ष विजेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या
प्रेमी से शादी के लिए पति को रास्ते से हटाने का बनाया प्लान
एसपी ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पूरे मामले का खुलासा मोबाइल फोन के जरिए हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले में स्पीडी ट्रायल कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
रिपोर्ट- अमित कुमार, रोहतास
