Bihar News, बिहार में स्कूली बच्चे आज से हर शनिवार बिना बैग के स्कूल करेंगे इंज्वॉय, सरकार ने चालू कर दी ‘बैगलेस सेफ सैटरडे’ योजना – bagless safe saturday policy launched in bihar government schools nitish kumar
Bagless Safe Saturday: बिहार में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए सैटरडे फनडे होगा। आज से बिहार में एक नई योजना लॉन्च कर दी गई है। इस योजना का नाम बैगलेस सेफ सैटरडे रखा गया है। इसका मतलब ये कि अब स्कूली बच्चे हर शनिवार को बिना बैग के स्कूल जाएंगे। पढ़िए इसकी वजह…
हाइलाइट्स
- बिहार में आज से बैगलेस सेफ सैटरडे योजना लागू
- बिहार में स्कूली बच्चे आज से हर शनिवार बिना बैग के स्कूल करेंगे इंज्वॉय
- सरकारी स्कूलों में आज से ये नया नियम नीतीश ने किया लागू
- इस नियम से बच्चों में बाकी गतिविधियों में बढ़ाई जाएगी रुचि
अब बिहार में हर शनिवार ‘बैगलेस सैटरडे’
‘बैगलेस सेफ सैटरडे’ योजना आज यानि (12 नवंबर) से ही लागू हो गई है। अब प्रत्येक शनिवार को छात्रों को किताबें ले जाने की आवश्यकता नहीं है।ये दिन व्यावहारिक, अनुभवात्मक सीखने, खेल, गायन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए समर्पित होगा। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने टाइम्स न्यूज नेटवर्क को बताया। इस दौरान नीतीश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से उन सभी शिक्षकों को ‘नौकरी से बर्खास्त’ करने को कहा जो छात्रों को ठीक से पढ़ाने में रुचि नहीं लेते हैं। उन्होंने उन शिक्षकों के वेतन में वृद्धि करने के भी आदेश दिए जो नियमित रूप से कक्षाएं लेते हैं और छात्रों को ठीक से पढ़ाते हैं।
नीतीश ने बताया अपने कॉलेज के दिनों का अनुभव
पटना स्थित तत्कालीन बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी-पटना) के छात्र के रूप में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, नीतीश ने कहा, ‘जब हम इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे, तब हमारी कक्षा में कोई लड़की नहीं थी …. जब भी हमारे कॉलेज परिसर में कोई भी महिला आती थी, छात्र उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा होते थे। अब देखिए कितनी लड़कियां स्कूलों में पढ़ रही हैं, यहां तक कि इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में भी।’
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
