Categories

November 22, 2026

Bihar Politics : जेडीयू की राज्‍य परिषद बैठक में भाग लेने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, जानिए और क्‍या हो रहा यहां खास

Spread the love

प्रदेश जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बैठक सुबह 11 बजे से बुलाई गई। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्‍य रूप से शामिल हुए। साथ ही साथ 500 से नेताओं की मौजूदगी में राज्य परिषद के सामने कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर फैसले लिए गए।

 

500 से अधिक नेताओं के साथ नीतीश कुमार की बैठक जेडीयू में जारी
500 से अधिक नेताओं के साथ नीतीश कुमार की बैठक जेडीयू में जारी
पटना : आज जनता दल यूनाइटेड के राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। प्रदेश जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बैठक सुबह 11 बजे से बुलाई गई। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्‍य रूप से शामिल हुए। साथ ही साथ 500 से नेताओं की मौजूदगी में राज्य परिषद के सामने कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर फैसले लिए गए। इस बैठक के बाद नीतीश कुमार नालंदा रवाना होंगे जहां गंगा जल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की इस महत्‍वाकांक्षी परियोजना के तहत राजगीर के लोगों को गंगा का जल पाइप के जरिए सीधे घरों तक पहुंचेगा। जिससे यहां के लोगों को पानी की वजह से हो रही परेशानी खत्‍म होगी।

आधिकारिक घोषणा करेंगे जनार्दन प्रसाद सिंह
राज्‍य परिषद के लिए उमेश कुशवाहा एक बार फिर से प्रदेश अध्‍यक्ष चुन लिए गए हैंं। देश अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह आज प्रस्ताव रखेंगे। वह राज्य परिषद के सामने उमेश सिंह कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा करेंगे। जिस पर परिषद अपनी मुहर लग चुकी है। राष्ट्रीय परिषद के गठन और राज्य कार्यकारिणी के गठन से संबंधित प्रस्ताव भी आज की बैठक में लाए जाएंगे। इस बैठक को संगठन के नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है। नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होने के बाद आज राजगीर भी जाने वाले हैं।
जेडीयू में बदलाव से पहले विवाद, नीतीश की पार्टी पर ‘साइड’ से ‘इफेक्ट’ डाल रहे आरसीपी?उमेश कुशवाहा पर नीतीश ने दोबारा दिखाया भरोसा
इसके पहले कल मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को एक बार फिर से उनके पद पर बने रहने की हरी झंडी मिल गई। उमेश सिंह कुशवाहा इकलौते ऐसे उम्मीदवार रहे जिन्होंने जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के सामने उन्होंने अपना नामांकन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी उनके साथ रहे। ललन सिंह कुशवाहा के प्रस्तावक बने। इसके अलावा पार्टी के दूसरे नेताओं की मौजूदगी में कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया और नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हो गए। आज उमेश सिंह कुशवाहा के निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा की जाएगी।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…