bihar politics devendra fadnavis nitish kumar bjp jdu relation after assembly election 2022
Bihar Politics: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में ऐलान किया था, इसलिए नीतीश को सीएम बनाया। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि नीतीश कुमार को हमने नहीं, वहां के लोगों ने उन्हें छोटा भाई बनाया। 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में थी। जेडीयू 123 सीटों पर चुनाव लड़ी और बीजेपी 122 सीटों पर।
लोगों ने बनाया छोटा भाई
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में थी। 2020 विधानसभा चुनाव में जेडीयू 123 सीटों पर चुनाव लड़ी और बीजेपी 122 सीटों पर। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार छोटे भाई हो गए और हमलोग बड़े भाई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हमलोगों ने छोटा भाई नहीं बनाया, बल्कि वहां के लोगों ( जनता ) ने छोटा भाई बनाया।
क्या हुई थी बंद कमरे में बात
देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद बंद कमरे में क्या-क्या बात हुई थी, हम आपको सच-सच बता रहे हैं। चुनाव परिणाम आया तो नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हमारे सीट कम आएं है, आप लोग फैसला लीजिए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने मिलकर घोषणा किया था कि आप मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और आप ही सीएम बनेंगे। और चुनाव परिणाम के बाद हमलोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया।
बिहार की राजनीति अलग है
वहीं, नीतीश कुमार के बीजेपी से अलग होने पर देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बिहार की राजनीति अलग है। बिहार बिहार है। नीतीश कुमार को ध्यान में आया कि जो उन्हें सीटें मिली हैं, वह पीएम मोदी के कारण मिली। ऐसे में उनको ध्यान में आया कि अब लोग धीरे-धीरे बीजेपी की ओर शिफ्ट कर रहे हैं। यही कारण है कि वे आरजेडी के साथ चले गए। ताकि बीजेपी को रोका जा सके। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में बीजेपी रूकने वाली नहीं है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी चमत्कार करेगी।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
