Bihar Weather: बिहार में छठ में रहेगा कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान…
राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न हिस्सों में पिछले हफ्ते में रात में सर्दी जैसा एहसास हो रहा है। रातें अब ठंड हो रही है। रात का पारा गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है।
5दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 31 अक्टूबर तक बिहार का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। धूप खिली रहेगी और वातावरण पूरी तरह से शुष्क रहेगा। पछुवा हवा का प्रवाह ठंड को बढ़ाएगी।
सुबह के वक्त हल्का कोहरा और धुंध
चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का असर खत्म हो जाने के बाद आसमान हो गया है। छठ के दौरान तापमान में गिरावट होगी। सुबह में हल्का कोहरा और धुंध का असर दिखेगा। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन में धूप और रात में ठंड का एहसास बरकरार रहेगा।
बदलते मौसम से आ रहे हैं पिंपल्स तो अपनाएं ये होम रेमेडी
बदलते मौसम को लेर सावधान रहें लोग
बदलते मौसम को को लेकर चिकित्सकों की मानें, तो लोगों को बदलते मौसम में सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस समय दिन में धूप खिली होती है, जिससे गर्मी का एहसास होता हैं, लेकिन शाम में अचानक ठंड बढ़ जाती है। इसलिए लोगों को गरम कपड़े निकाल लेने चाहिए। लगातार बढ़ती ठंड और बदल रहे मौसम के कारण मौसमी बीमारी बढ़ जाती है। इसलिए विशेष सावधानी की जरूरत है। सुबह और शाम में सेहत का खास रखना होगा।
