Categories

November 24, 2026

बिहार-मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता के पेट्रोल पंप को बाइक सवार अपराधियों ने लूटा

Spread the love

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर में दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर भाजपा विधायक के पंप को निशाना बनाते हुए 2 लाख रुपए से अधिक की राशि लूट ली। भाजपा नेता साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह हैं। पंपकर्मियों ने बताया कि अपराधी बाइक सवार थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की पहचान न हो सके इसके लिए अपराधी डीवीआर को भी लेकर फरार हो गये।

घटना पानापुर थाना क्षेत्र के पखनहा स्थित एनएच 28 की है। पंपकर्मियों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई। घटना के संबंध में पेट्रोल पंपकर्मी  ने बताया कि अपराधियों ने सबसे पहले नोजल मैन से पेट्रोल लिया और फिर हथियार के बल पर मैनेजर के केबिन में घुस कर लूटपाट करने लगे। अपराधी भागते-भागते सीसीटीवी का डीवीआर को लेकर भी फरार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…