Categories

November 20, 2026

BJP Manifesto: UCC लागू करने से लेकर गरीबों को पांच साल तक मुफ्त राशन दिए जाने का वादा

Spread the love

नई दिल्ली.

भाजपा ने आज सुबह लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। बता दें, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं।

पीएम मोदी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, 'भाजपा ने घोषणा पत्र की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस नौकरी पर है।'

घोषणापत्र की बड़ी बातें-

0- मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।
0- मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।
0- मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।
0- मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।
0- हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे
0- पर्यावरण अनुकूल शहरों का विकास करेंगे
0- तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा।
0- महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़ेंगे।
0- कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेंगे।
0- पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून लागू करेंगे
0- 70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का वादा।
0- सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाएंगे।
0- 80 करोड़ परिवारों को पांच और साल मुफ्त राशन स्कीम का फायदा।
0- आयुष्मान योजना के दायरे में ट्रांसजेडर भी होंगे।
0- हर घर नल से जल योजना का विस्तार।
0- सरकार की उज्ज्वला योजना जारी रहेगी।
0- राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा।
0- एमएसपी में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
0- हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी।
0- स्वनिधि योजना का गांवों तक विस्तार होगा।
0- सभी को स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
0- सीमापार घुसपैठ पर नकेल।
0- मछुआरों के लिए बीमा योजना।    
0- समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।     
0- वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा। इसके तहत वंदे भारत के तीन मॉडल- वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो, दौड़ेंगे।
0- मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये के लोन दिए जाएंगे।
0- पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…