Categories

April 16, 2025

उत्तराखंड में भाजपा का पैनल तैयार,​ दिल्ली में लगेगी जिताऊ उम्मीदवार पर फाइनल मुहर

Spread the love

देहरादून
उत्तराखंड में चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची तैयार करने में जुटी है। कांग्रेस ने सभी 70 प्रत्याशियों के नाम पर मंथन कर लिस्ट हाईकमान को सौंप दी है। ऐसे में 50 सीटों पर नाम जल्द ही फाइनल हो सकते हैं। इधर शनिवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक देहरादून में हुई, जिसमें पैनल तैयार कर लिया गया है। अब सभी संभावित नामों का पैनल पॉर्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जाएगा। सूत्रों का दावा है कि भाजपा कोर ग्रुप की ओर से 70 सीटों पर 150 से ज्यादा नामों का पैनल तैयार किया गया है। इसमें 25 से ज्यादा सीटों पर एक राय बन चुकी है। भाजपा 21 जनवरी को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है। हालांकि शनिवार को हरक सिंह रावत के उत्तराखंड भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में शामिल न होने से पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा, कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। कांग्रेस इस दौड़ में सबसे आगे है। कांग्रेस की दिल्ली में भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 50 सीटों पर नाम फाइनल भी हो गए हैं, जिनका कभी भी ऐलान हो सकता है। भाजपा के उत्तराखंड कोर ग्रुप ने शनिवार को सभी 70 सीटों पर पैनल तैयार करने को मंथन किया। सूत्रों का दावा है कि इस दौरान 25 से ज्यादा सीटों पर एक राय नजर आई। जिनमें किसी तरह की दूसरी दावेदारी मजबूत नहीं है। हालांकि इन सीटों पर भी पार्टी पैनल बनाकर हाईकमान को भेजेगी। इसके अलावा अन्य सीटों पर दावेदारों का पैनल तैयार कर लिया गया है। जिसमें मजबूत 3 नाम रखे गए हैं। भाजपा के सामने सबसे बड़ी समस्या सिटिंग विधायकों को लेकर है। जिनकी सर्वे रिपोर्ट सही नहीं है।

इन विधायकों के टिकट कटने की चर्चा से संगठन पर भी अब दवाब बनने लगा है। ऐसे में कोर ग्रुप की बैठक में इन सीटों पर चर्चा होने के बाद नाम हाईकमान को भेजा जाएगा। हरक सिंह रावत नहीं पहुंचे, फिर शुरू हुई कयासबाजी शनिवार को देहरादून में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा के सभी सीनियर नेता मौजूद रहे, लेकिन हरक सिंह रावत के बैठक में मौजूद न रहने पर एक बार फिर सियासी गलियारों में हरक सिंह की नाराजगी की खबरें लगातार सामने आने लगी है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि हरक सिंह से संपर्क नहीं हो पाया है। लेकिन कोर ग्रुप की बैठक में हरक सिंह का ना होना कई सवाल खड़ा करता है।

ऐसे में ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि हरक सिंह को हाईकमान की ओर से संकेत मिल चुके हैं। जिस कारण वे अब पार्टी कोर ग्रुप की बैठक से किनारा कर गए। हरक सिंह के लैंसडाउन सीट पर विवाद के बाद पार्टी के अंदर बगावत के संकेत मिल चुके हैं। ऐसे में पार्टी हाईकमान एक-एक फैसला सोच समझकर लेगा। इसके लिए हरक सिंह समेत सभी दूसरे खेमे को भी संतुष्ट किया जाएगा। भाजपा सूत्रों का ये भी दावा है कि भाजपा सभी 70 सीटों पर एक साथ प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। जो कि 21 जनवरी के आसपास संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

फर्जी वसीयतनामा लेकर घर में कब्ज़ा करने घूम रहे है वर्धा से आये आसामाजिक तत्व

पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकती है मुहर…

अक्षय तृतीया कब है? पूरे समय रहेगा अबूझ मुहूर्त, बनेंगे 3 शुभ योग, जानें तारीख, सोना खरीद का समय…

गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे दंतेवाड़ा, ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में करेंगे शिरकत…