Categories

February 13, 2026

मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर आपूर्ति विभाग के दो अधिकारी निलंबित

Spread the love

भोपाल
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के क्रियान्वयन में अनियमितताओं की शिकायतों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिये गए निर्देशानुसार संभागायुक्त भोपाल गुलशन बामरा ने राजगढ़ जिले के प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी सुरेश वर्मा और खिलचीपुर तहसील के सहायक आपूर्ति अधिकारी जसराम जाटव को अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शनिवार को राजगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गरीबों को राशन वितरण में अनेक तरह की शिकायतों को काफी गम्भीरता से लेते हुए दोशियों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कि उन्हें शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से पर्याप्त खाद्यान प्राप्त नहीं हो रहा है। दुकानदारों द्वारा पूरी सामग्री प्राप्ति पर उनसे हस्ताक्षर कराकर कम मात्रा में खाद्यान्न सामग्री प्रदाय की जा रही है। सामग्री का वितरण प्रतिमाह न होकर दो तीन माह में एक बार होता है एवं दुकानदारों द्वारा रजिस्टर पर सभी माहों के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…