Categories

November 19, 2026

काला जला तेल हो सकता है घातक, इस्तेमाल से पहले इस तरह साफ करें यूज्ड रिफाइंड ऑयल

Spread the love

सब्जी बनाने से लेकर पूरी और पकौड़े तलने तक में तेल का इस्तेमाल होता है। किचन में कई तरह के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें सरसों, कैनोला, नारियल मूंगफली, ऑलिव ऑयल और सबसे ज्यादा रिफाइंड या सोयाबीन तेल यूज होता है। अक्सर लोग पूड़ी-पकौड़े तलने के बाद ऐसे ही उस यूज किए हुए तेल का इस्तेमाल सब्जी, पराठों और अन्य चीजों में करने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं यूज्ड तेल (used oil) को साफ करने के कुछ टिप्स, जिससे आप काले जले तेल को भी साफ कर सकते हैं।

जले हुए तेल का साफ करने के लिए सबसे पहले आप छलनी का यूज करें। इससे तेल में जमे जले फूड पार्टिकल अलग हो जाएंगे। इसके लिए ठंडे तेल का जालीदार छलनी से 2 बार अच्छे से छान लें।

इस्तेमाल किए तेल को साफ करने के लिए आप कॉर्न स्टार्च का यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में इस्तेमाल किए हुए तेल को लें और इसमें थोड़ा सा कॉर्न स्टार्च डालें। अब इसे गर्म करें और ध्यान रहे कि ये उबले नहीं। जब कॉर्न स्टार्च में तेल का जला हुआ मिश्रण मिल जाए, तो गैस बंद कर दें और थोड़ी देर बाद छान लें।

जले हुए तेल का साफ करने के लिए आप नींबू का यूज भी कर सकते हैं। इसके लिए जले हुए तेल को थोड़ा सा गर्म करें। अब इसमें नींबू के छोटे-छोटे टुकड़ों को डालें। कुछ देर बाद तेल में पड़े हुए काले कण नींबू में चिपक जाएंगे। अब इस तेल को छानकर आप यूज कर सकते हैं।

बता दें कि जले हुए तेल का इस्तेमाल आप पराठे बनाने में कर सकते हैं। इसे ज्यादा स्मोक नहीं करना चाहिए, नहीं तो पूरी तरह से जलकर हमारे लिए नुकसान दायक हो सकता है।
 
दरअसल, तेल में सैचुरेटेड फैट, मोनोसैचुरेटेड फैट और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड शामिल होते हैं। ऐसे में तेल को ज्यादा देर गरम करने या बार-बार उसका इस्तेमाल करने से शरीर पर इसके दुष्प्रभाव पड़ने लगते हैं।

याद रखें कि दोबारा तेल को इस्तेमाल करने से पहले इसके रंग और इसकी कंसिस्टेंसी जरूर चेक करें। अगर तेल काला पड़ गया है और ग्रीसी हो गया है तो बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करें क्योंकि यह आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…