Categories

November 19, 2026

BPSC AE Admit Card: कल जारी होगा असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, यूं कर पाएंगे डाउनलोड – bpsc ae admit card to be release tomorrow at bpsc.bih.nic.in know how to download

Spread the love

बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC AE परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। असिस्टेंट इंजीनियरिंग परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी और इसका एडमिट कार्ड (BPSC AE Admit Card) 3 नवंबर यानी कल जारी कर दिया जाएगा। बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा 10 और 11 नवंबर, 2022 को तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट दोपहर 1 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं वे नीचे दिए गए आसान तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC AE Admit Card इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई डिटेल्स सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका एक प्रिंट ऑउट लेकर रख लें।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल साइट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…