Categories

November 21, 2026

जनवरी 2023 तक रूसी सेना में जवानों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो जाएगी

Spread the love

मॉस्को

यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस ने खुद को और ज्यादा मजबूत बनाने की तैयारी में लगा हुआ। इसके तहत उसने अपनी सेना में और ज्यादा सैनिकों की भर्ती करने की योजना बनाई है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने गुरुवार को इसके लिए एक डिक्री साइन की है। अब रूसी सेना में जवानों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो जाएगी। 137,000 जवानों की बढ़ी हुई संख्या अगले साल एक जनवरी से लागू हो जाएगी।

रूसी सेना में भर्ती की खबर यूक्रेन के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उसने बताया है कि हालिया युद्ध के दौरान 100 से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को छह से सात महीने हो चुके हैं। इसके बावजूद यह युद्ध अभी तक किसी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंच सका है।

इस बीच रूस में जवानों की भर्ती की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस आने लगे हैं। जिस तरह से यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग रूस के इस फैसले को लेकर बहुत अधिक उत्साहित नहीं हैं। एक यूजर लिखा कि इसका मतलब है कि पुतिन के सैनिक इस युद्ध में मारे जा रहे हैं। इससे तो यही लगता है कि यूक्रेन उन्हें भारी नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने इस पर गुस्सा करते हुए लिखा है कि एक अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय के चलते टैक्सपेयर्स की जेब पर बोझ पड़ेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…