Categories

November 25, 2026

CG पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; 11 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, कई जिलों के ASP भी बदले गए…

Spread the love

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला हुआ है। सबसे बड़ा फेरबदल VVIP जिला दुर्ग में हुआ है। यहां के एएसपी सिटी संजय ध्रुव का तबादला रायगढ़ जिले में कर दिया गया है। अब उनकी जगह राजनांदगांव जिले के एएसपी संजय महादेवा कमान संभालेंगे। रायपुर के एएसपी सिटी की जिम्मेदारी अब सुखनंदन राठौर की जगह अभिषेक महेश्वरी संभालेंगे। कुल मिलाकर 39 राज्य पुलिस सेवा और 11 भारतीय पुलिस सेवा(IPS) के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक रायगढ़ जिले के एएसपी लखन पटले को राजनांदगांव जिले का एएसपी बनाया गया है। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया है। एएसपी बलौदाबाजार पीतांबर पटेल को एएसपी प्रोटोकॉल रायपुर बनाया गया है। इस प्रकार कई जिलों के ASP बदले गए हैं। इस संबंध में राज्य शासन के गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।


दुर्ग जिले को मिले तीन नए IPS
दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव की टीम और मजबूत हो गई है। अब जिले को तीन नए प्रशिक्षु IPS मिलने के बाद यहां 4 IPS अधिकारी महत्वपूर्ण पदों को संभालेंगे। जारी आदेश के मुताबिक सीएसपी दुर्ग अभिषेक झा को वाड्रफ नगर भेजा गया है। उनकी जगह अब 2020 बैच के प्रशिक्षु IPS वैंकर वैभव रमनलाल दुर्ग सीएसपी होंगे।

भिलाई नगर सीएसपी नसर सिद्दकी फिर से पहले की तरह क्राइम की टीम को लीड करेंगे। अब यहां की नई सीएसपी 2019 बैच की प्रशिक्षु IPS निखिल अशोक रखेचा होंगी। निखिल अशोक रखेचा अब तक महासमुंद जिले में पदस्थ थीं। छावनी सीएसपी को उप पुलिस अधीक्षक चिटफंड और वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण प्रकोष्ठ रायपुर रेंज बनाया गया है। छावनी सीएसपी रायपुर में पदस्थ 2020 बैच के प्रशिक्षु IPS प्रभात कुमार होंगे। इसके अलावा दुर्ग के ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह को ट्रैफिक डीएसपी रायपुर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…