Categories

November 20, 2026

CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में 10 नवंबर के बाद होगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बढ़ने लगी है ठिठुरन – cg weather updates forecast today rain may falll in chhattisgarh temperature will be normal for few days

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस बार कड़ाके की ठंड होगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार राज्य में अच्छी बारिश हुई है और मानसून की विदाई के बाद से ही ठंड का असर दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ में मौसम (CG Weather) बदलने लगा है। नवंबर में ठंड की शुरुआत हो जाती है लेकिन अभी राज्य में सुबह और शाम को ही हल्की ठंड हो रही है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी जिसके कारण राज्य में ठंड का असर दिखाई देगा। फिलहाल मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है।

राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर सहित रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को भी राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। राज्य के बाकि जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है।

राज्य में बढ़ेगी ठिठुरन
मौसन विभाग के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस साल छत्तीसगढ़ में ज्यादा ठंड बढ़ेगी। जिस कारण से लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा। सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। कई जिलों में रात और दिन के तापमान में गिरावट हो रही है जिससे राज्य में ठंड का एहसास होने लगा है।
इसे भी पढ़ें-
chhattisgarh: राज्य में इस बार होगी कड़ाके की ठंड, नवंबर महीने में मौसम में बदलाव से बढे़गी ठिठुरन

उत्तर में बर्फबारी के कारण बढ़ेगी ठंड
उत्तर भारत में बर्फबारी की शुरुआत हो गई है। वहीं, दक्षिण में बारिश की संभावना है। जिस कारण से राज्य के मौसम में बदलाव दिखने को मिलेगा। बर्फबारी और दक्षिण में बारिश का असर राज्य में देखने को मिलेगा। जिस कारण से तापमान में गिरावट होगी और छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव आएगा। राज्य के कई जिलों में कहरे का भी असर दिखाई देगा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में गलन बढ़ने से लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

10 नवंबर के बाद राज्य में बढ़ेगा ठंड का असर
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रायपुर जिले का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस है। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में इस बार ठंड 10 नवंबर के बाद बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…