Categories

August 27, 2026

पहली बार में चंबल घड़ियाल्स ने बनाई फाइनल में जगह, खिताब के लिए होगी भोपाल लेपर्ड्स से भिड़ंत

Spread the love

 ग्वालियर
 मध्य प्रदेश लीग 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में बारिश और ग्वालियर चीताज की मजबूत चुनौती, दोनों को पछाड़ते हुए चंबल घड़ियाल्स ने पहली बार इस टूर्नामेंट में फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम की अब खिताबी भिड़ंत मंगलवार को भोपाल लेपर्ड्स से होगी। इससे पहले दोपहर साढ़े तीन बजे चंबल घड़ियाल्स बनाम बुंदेलखंड बुल्स की टीमें महिला लीग के फाइनल में आमने-सामने होंगी।
ग्वालियर की टीम ने बनाया बड़ा स्कोर

माधवराव सिंधिया स्टेडियम के मैदान पर ग्वालियर चीताज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 221/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर पार्थ चौधरी ने 27 गेंदों में 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल रहे। उनके साथ विकास शर्मा ने भी तेजतर्रार अंदाज में 28 गेंदों में 41 रन बनाए। इसके बाद कप्तान पार्थ साहनी ने कमान संभाली और 38 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

चंबल टीम की खराब रही शुरुआत

चंबल के आर्यन पांडे और त्रिपुरेश सिंह को 2-2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबल टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जब स्कोर सिर्फ 6 था, तब अपूर्व द्विवेदी का विकेट गिर गया। इसके तुरंत बाद मौसम ने करवट ली और बारिश ने खेल रोक दिया। करीब एक घंटे के विलंब के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ, तब वीजेडी पद्धति के तहत चंबल को 8 ओवर में 108 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।

हरप्रीत ने लूटी महफिल

दबाव के इस क्षण में 13 रन पर अंकुश सिंह भी पवेलियन लौट गए। लेकिन फिर क्रीज पर आए हरप्रीत सिंह भाटिया और उन्होंने तूफान ला दिया। हरप्रीत ने मैदान के हर कोने में स्ट्रोक्स बिखेरे और महज 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया। उन्होंने केवल 18 गेंदों में 61 रन बनाते हुए टीम को 5 गेंद शेष रहते फाइनल में पहुंचा दिया। उनकी धुआंधार पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हरप्रीत की यह विस्फोटक पारी ने न केवल मैच का रुख पलट दिया, बल्कि चंबल घड़ियाल्स को एक यादगार जीत भी दिला गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

खेलो इंडिया डायलॉग: पीएम मोदी आज युवा एथलीटों को करेंगे संबोधित, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होगा आयोजन…

नेपाल में फ्लैश फ्लड से हाहाकार, 160 की मौत और 133 भारतीयों समेत 844 लापता…

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुनवाई आज, किसकी याचिका पर आ सकता है फैसला…

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान…