Chhath Puja 2022: छठी मईया की शरण में कटिहार जेल के 21 कैदी, मुजफ्फरपुर में पुलिस का वाच टावर तैयार – 21 prisoners of katihar jail under the shelter of chhath puja 2022
जेल में कैदी कर रहे हैं छठ
सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी कैदी छठ कर रहे हैं। इसमें 13 महिला कैदी और बाकी पुरुष कैदी शामिल हैं। उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए मंडल कारा परिसर में छठ घाट का निर्माण किया गया है। सभी कैदी पूरे मनोयोग से छठ गीत सुन रहे हैं। कैदियों को कोई परेशानी न हो, इसका जेल प्रशासन ने ध्यान रखा है।
घाटों पर पुलिस बल तैनात
उधर, मुजफ्फरपुर शहर के सभी घाटों पर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। रंग बिरंगी रोशनी से नहाए घाट मनमोहक छटा बिखेर रहे हैं। पहुंच पथों पर भी रोशनी की व्यवस्था की गई है। नदी से लेकर तालाब-पोखर तक के सभी घाटों को आकर्षक तरीके सजाया गया है। बूढ़ी गंडक नदी में सफाई के लिए आश्रमघाट, चंदवारा घाट, सीढ़ीघाट, अखाड़ाघाट और लकड़ीढ़ाई घाट पर दो-दो नाव, नाविक और गोताखोरों को लगाया गया। नगर आयुक्त नवीन कुमार ने सफाई व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। सफाई कार्य की मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी सिटी मैनेजर विष्णु प्रभाकर लाल को दी है।
सफेद बैरिकेडिंग के बीच लगे लाल निशान
नदी , तालाबों और पोखरों के किनारे पानी की खतरनाक गहराई देखकर बांस से सफेद बैरिकेडिंग की गई है। बीच-बीच में लाल निशान लगाए गए हैं। खासतौर पर एसडीआरएफ टीम को इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है कि कोई भी व्रती या श्रद्धालु सुरक्षित बैरिकेडिंग का घेरा पारकर नदीं में आगे या इधर-उधर नहीं बढ़े। घठ घाटों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पूजा की समाप्ति तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। घाटों पर वाच टावर और कंट्रोल रूम बना लिए गए हैं। सभी छठ घाटों पर व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।
