Categories

November 19, 2026

Chhath Puja Morning Arghya in Jharkhand: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व छठ संपन्न, झारखंड के छठ घाटों पर उमड़ी भीड़

Spread the love

रांची: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। उगते सूर्य की उपासना के बाद छठ व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा। रांची समेत राज्य के हर जिले में छठ पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

घरों और कृत्रिम जलाशयों में भी अर्घ्य अर्पित
राजधानी रांची के दर्जनों तालाब, डैम और नदी किनारे बनाये छठ घाटों में उगते सूर्य को अर्घ्य देने व्रती पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों और कृत्रिम जलाशयों में भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सभी छठ घाटों पर छठी मइया की गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
CM हेमंत सोरेन पहुंचे छठ घाट, दर्जी और पान दुकान चलाने वाले परिवार के साथ भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पित
छठ घाटों पर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था
लोक आस्था के महापर्व छठ पर सभी छठ घाटों पर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। राजधानी रांची में छठ घाटों पर जहां एनडीआरएफ की चार टीम मुस्तैद रही। वहीं छठ पर्व पर अपने घरों में ताला लगाकर अर्घ्य अर्पित करने गए घरों की सुरक्षा के लिए दिन-रात भर पुलिस गश्त करती रही। रांची में कांके डैम, हटनिया तालाब, बड़ा तालाब और हटिया डैम में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई थी। एनडीआरएफ की टीम ने गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर रेड रिबन लगाने के साथ बैरेकेटिंग भी की गई। इसके अलावा लगातार बोट से छठ घाटों में एनडीआरएफ की टीम गश्त करती रही।

Chhath Puja 2022: छठ घाटों पर एनडीआरएफ की टीम रही मुस्तैद, बंद पड़े घरों की निगरानी करती रही पुलिस

सभी छठ घाटों पर भक्ति के गीत गूंजते रहे
सभी छठ घाटों पर छठ के भक्ति गीत गूंजते रहे। जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्य पर मुस्तैद दिखे। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से प्रमुख छठ घाटों पर बैरिकेटिंग की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए शिविर लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…