Categories

November 19, 2026

chhatrapati shivaji maharaj, जब तक सूर्य और चंद्रमा का अस्तित्व रहेगा तब तक शिवाजी आदर्श रहेंगे, कोश्यारी के बयान पर बोले फडणवीस – as long as sun and moon exist, shivaji will be ideal, fadnavis

Spread the love

पुणे: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणियों से विवाद पैदा हो गया है। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रविवार को कहा कि जब तक सूरज और चंद्रमा का अस्तित्व रहेगा, महान योद्धा शिवाजी राज्य और देश के नायक और आदर्श बने रहेंगे। दरअसल कोश्यारी ने औरंगाबाद में शनिवार को महाराष्ट्र में ‘आदर्श लोगों’ की बात करते हुए बी आर आंबेडकर और नितिन गडकरी का जिक्र किया और कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ‘पुराने जमाने’ के आदर्श थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पर यह दावा करने का आरोप लगाया है कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक (शिवाजी महाराज) ने मुगल बादशाह औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी। पुणे में 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर चैंपियनशिप के समापन समारोह में भाग ले रहे फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा क‍ि एक बात साफ है कि जब तक सूर्य और चंद्रमा का अस्तित्व रहेगा, छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र और हमारे देश के नायक और आदर्श बने रहेंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब से पांच बार मांगी माफी, बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दिया विवादित बयान

उन्होंने कहा क‍ि यहां तक कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मन में भी इस बारे में कोई संदेह नहीं है। इस प्रकार, राज्यपाल की ओर से की गई टिप्पणी के अलग-अलग अर्थ निकाले गए हैं। मुझे लगता है कि देश में शिवाजी महाराज के अलावा कोई अन्य आदर्श नहीं है। त्रिवेदी की ओर से दिए गए बयान पर सफाई देते हुए फडणवीस ने कहा क‍ि मैंने सुधांशु त्रिवेदी की ओर से दिया गया बयान स्पष्ट रूप से सुना है। उन्होंने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया कि शिवाजी महाराज ने माफी मांगी है।

‘राज्‍यपाल को अपना पद छोड़ने पर विचार करना चाहिए’
इससे पहले दिन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अगर राज्य की भावनाओं और महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को नहीं समझ सकते, तो उन्हें अपना पद छोड़ने पर विचार करना चाहिए।

उनको महामहिम कहा जाता है लेकिन अब उनकी औकात नहीं… कोश्यारी के बयान पर भड़के जितेंद्र आव्हाड

‘बीजेपी त्रिवेदी को बर्खास्त करे’
वहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने मांग की थी कि बीजेपी त्रिवेदी को बर्खास्त करे। इस बीच, पुलिस कार्यक्रम के बारे में गृह विभाग के प्रमुख फडणवीस ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष खेल परिसर और छात्रावास बनाया जाएगा और इस पर एक प्रस्ताव अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…