Chhattisgarh : ओडिशा बॉर्डर पर ताराझर जंगल में CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सामान छोड़कर भागे – encounter between crpf and naxalites in tarajhar forest on odisha border
गरियाबंद : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई। सीआरपीएफ फोर्स तीन दिनों से नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान मंगलवार को तारझर के जंगल में मुठभेड़ हुई। कई घंटों तक दोनों तरफ से लगातार फायरिंग होती रही। इसके बाद नक्सली अपना सामान छोड़कर भागे निकले।
ओडिशा में सीआरपीएफ के बढ़ते दबाव की वजह से नक्सली सीमा से सटे हुए छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला की ओर रवाना हुए थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद नक्सली गरियाबंद जिले की तरफ बढ़े। सूचना पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने बैकअप पार्टी बॉर्डर की तरफ भेजी है। ‘ऑक्टोपस’ से डरे माओवादी, बूढ़ा पहाड़ पर भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद छोड़कर हुए फरार उड़ीसा नुवापड़ा एसपी के मुताबिक मुठभेड़ कई घंटों तक जारी रही। बीते तीन दिनों से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान नक्सल ऑपरेशन में निकले थे, तभी घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से बहुत देर गोलीबारी होती रही। इसके बाद नक्सली साहित्य, वर्दी और दवाइयां छोड़कर भागे निकले।