Categories

November 20, 2026

chhattisgarh: राज्य में इस बार होगी कड़ाके की ठंड, नवंबर महीने में मौसम में बदलाव से बढे़गी ठिठुरन – chhattisgarh weather forecast heavy cold severe cold in the state chills will increase november

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में बदले मिजाज (Chhattisgarh Weather Update) के कारण ठंड का एहसास लोगों को होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह से राज्य में ठिठुरन बढ़ जाएगी। उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण राज्य के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। हालांकि लोगों के लिए राहत के बात ये है कि अभी राज्य में दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिस कारण से लोगों को दिन में ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। वहीं, कई जिलों में रात में ठंड का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल राज्य में ठंड का असर पिछले साल की तुलना में अधिक देखने को मिलेगा।

बुधवार को राज्य का मौसम शुष्क रहा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। वहीं, गुरुवार को भी मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। बुधावर को रायपुर में दिन का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ा है। जिस कारण से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
इसे भी पढ़ें-
MP Weather News: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, इस दिन के बाद राज्य में शुरू होगी कड़ाके की ठंड

जगदलपुर के तापमान सामान्य से अधिक
मौसम विभाग ने बताया कि जगदलपुर का न्यूनतम तापमान बुधवार को 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर पूरे राज्य में दिखाई देगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। जिस कारण से राज्य में ठंड का असर बढ़ेगा।

नवंबर में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में नवंबर में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून के पीछे हटना होगा। जिस कारण से तापमान में गिरावट आएगी। नवंबर में ठंड अपना असर दिखाएगी। राज्य में दक्षिण इलाके में बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…