Chhattisgarh Foundation Day: सीएम भूपेश बघेल ने कहा- पुरखों के सपनों को कर रहे साकार, रमन सिंह ने इस अंदाज में दी बधाई – bhupesh baghel and dr. raman singh congratulated the people of the state on chhattisgarh foundation day
सीएम ने कहा- आगे बढ़ रहा है प्रदेश
सीएम भूपेश बघेल ने कहा- स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जरूरतमंदों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से सहायता दी जा रही है। राज्य सरकार सभी वर्गों को साथ में लेकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
इसे भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़ अब नौजवान हो गया है। लोगों के रोजगार, शिक्षा और संस्कृति में राज्य आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि चार साल में सरकार ने छत्तीसगढ़ में कई योजनाओं से लोगों के लिए विकास के दरवाजे खोले हैं।
रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ी भाषा में दी बधाई
राज्य के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा- आप जम्मों संगवारी मन ला “छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस” के गाड़ा-गाड़ा बधई। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ह आजे के दिन हमर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण करे रिहिस। छत्तीसगढ़ के संगे-संग, हमर देस बिकास के नवा-नवा कीर्तिमान रचय, एखर बर मोर डाहर ले अब्बड़ शुभकामना।
