Categories

November 22, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को कोरोना वैक्सीन के प्रति किया गया जागरूक

Spread the love

जगदलपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल व पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के नेतृत्व में आज जगदलपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले के बारे में बच्चों को बताया। नवोदय विद्यालय जाने से पूर्व आदर्श पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास मे ज्योतिबा फुले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं 2 छात्रों को जिसमें कुमारी सुधा एवं कुमारी चांदनी को सम्मानित भी किया गया।

पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक, विचारक एवं क्रांतिकारी थे। स्त्री शिक्षा और दलितों को शिक्षा का अधिकार दिलाने कि अपने उद्देश्य में दोनों पति-पत्नी ने मिलकर कार्य किया। इन्होंने दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए अनेक कार्य किए। कार्यक्रम के तहत बच्चों को वैक्सीन की उपयोगिता एवं वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा जिन बच्चों ने कोरोना वैक्सीन ले लिया है, उनको दूसरों बच्चों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो दीपिका सोरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार श्रीश मिश्रा ने किया।

इस दौरान रामाश्रय सिंह, नरसिंग राव, राजपाल कसेर, मनोज पटेल, आनन्द झा, सूर्यभूषण सिंह, अभिषेक तिवारी, कृष्ण नारायण, जीतेन्द्र गुप्ता, विकास पात्रों, अनिमेष चौहान, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं यामिनी कश्यप, गति कृष्णा, मनीषा, पारस, राजेश, रोहित शिक्षक के रूप में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…