Categories

February 13, 2026

चीन तिब्बती बौद्ध धर्म के सफाए में जुटा हुआ है, भिक्षुओं पर कई तरह के प्रतिबंध

Spread the love

ल्हासा
माओ की सांस्कृतिक क्रांति के बाद से चीन ने लगातार बौद्ध धर्म को निशाना बनाया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल में भी बौद्धों का उत्पीड़न जारी है। यह रिपोर्ट एएनआई ने एक ग्लोबल थिंक टैंक के हवाले से दी है। तिब्बत में जारी दमन से धार्मिक स्वतंत्रता के लिए जगह सिमटता जा रहा है। तिब्बत में चीनी सरकार के धार्मिक स्वतंत्रता दावे के धार्मिक स्वतंत्रता के ठीक उलट हैं। थिंक टैंक ग्लोबल ऑर्डर के मुताबिक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने तिब्बत के साथ ही तिब्बत के बाहर भी तिब्बती बौद्ध धर्म को मिटाने के लिए कई तरीके अपनाए हैं। कई जगहों पर तिब्बती मठों को ध्वस्त कर दिया गया है और भिक्षुओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।

हाल ही में तोड़ी गई 99 फुट ऊंची बुद्ध की मूर्ति
हाल ही में सिचुआन प्रदेश में चीनी अधिकारी तिब्बती भिक्षुओं को गिरफ्तार कर रहे थे और उन्हें इस आंशका में पीट रहे थे कि उन्होंने देश के लुहुओ काउंटी (ड्रैगो) में 99 फुट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा को नष्ट करने के बारे में बाहरी लोगों को बताया था। रेडियो फ्री एशिया ने तिब्बती सूत्रों के हवाले से बताया था कि कर्ज्जे (गांजू) तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में बुद्ध की मूर्ति को दिसंबर में अधिकारियों ने मूर्ति को यह कहते हुए ध्वस्त कर दिया था कि इसकी ऊंचाई बहुत अधिक है।

तिब्बती बौद्ध धर्म मानने वालों के साथ बुरा बर्ताव कर रहा चीन
बता दें कि चीनी अधिकारियों ने अब तक ड्रैगो के गादेन नामग्याल लिंग मठ से 11 भिक्षुओं को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि उन्होंने टूटी मूर्ति की तस्वीरें बाहर भेजी। रिपोर्ट में बताया गया है कि तिब्बती मठों पर जिनपिंग सरकार ने बेहद कड़े कदम उठाए हैं और तिब्बत की विशिष्ट संस्कृति और धर्म को मिटाने के लिए काम किए हैं। न्यू यॉर्क स्थित ह्यूमन राइट्स वॉच के लिए चीन के निदेशक सोफी रिचर्डसन ने कहा है कि चीन में धर्म में यकीन रखने वाले लोग अपने विश्वास के कानूनी या संवैधानिक सुरक्षा उपायों पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। चीन तिब्बती बौद्ध धर्म में यकीन रखने वालों के साथ लगातार बुरा बर्ताव कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…