Categories

November 24, 2026

चीन का 737 बोइंग हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सवार थे 133 यात्री

Spread the love

बीजिंग। चीन का एक विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया , जिसमें 133 लोग सवार थे। हादसे के कारण पहाड़ी इलाके में आग लग गई है। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, ‘चाइना ईर्स्टन’ एयरलाइन का विमान ‘बोइंग 737’ तेंग काउंटी में वुझो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद पहाड़ी इलाके में आग लग गई।

मौके पर पहुंचा बचावदल
खबर के अनुसार, हादसे में हताहत हुए लोगों के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। होस्ट ने बताया कि बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है। दो इंजन वाला ‘बोइंग 737’ छोटी एवं मध्यम दूरी की उड़ानों के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय विमानों में से एक है। ‘चाइना ईस्टर्न’, चीन की तीन प्रमुख विमान वाहक कम्पनियों में से एक है।

हादसे के कारण अज्ञात
हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ‘चाइना ईस्टर्न’ की ओर से कई तरह के सामान्य विमान संचालित किए जाते हैं, जिसमें 737-800 और 737 मैक्स शामिल है। दो घातक हादसों के बाद 737 मैक्स विमानों का संचालन रोक दिया गया था। चीनी विमान नियामक के मंजूरी देने के बाद पिछले साल से इन विमानों का पुन: परिचालन शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…