Categories

November 21, 2026

टेंपल माउंट परिसर में फिलिस्तीनी और इजरायली सुरक्षा बलों के बीच झड़प, करीब 60 लोग घायल

Spread the love

नई दिल्ली
 

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर इन दिनों झड़पों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ताजा रिपोर्ट यह है कि 15 अप्रैल को टेंपल माउंट परिसर में फिलिस्तीनी भक्तों और इजरायली पुलिस बलों के बीच झड़पें हुई हैं। हारेत्ज़ की रिपोर्ट बताती है कि नकाबपोश लोगों ने प्रार्थना के बाद पत्थरबाजी और आतिशबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने टेंपल माउंट परिसर में प्रवेश किया। हारेत्ज़ ने कम से कम 60 लोगों की घायल होने की सूचना दी है। बिगड़े हालात को देखते हुए इजरायली प्रशासन ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल शाम 4 बजे से 17 अप्रैल तक वेस्ट बैंक में लॉकडाउन लगाया जाएगा। बता दें कि फिलिस्तीनी लोगों को 15 अप्रैल को टेंपल माउंट में प्रार्थना में शामिल होने की इजाजत है लेकिन बंद होने से पहले तक उन्हें वेस्ट बैंक लौटना होगा।
 
प्रशासन ने क्या बताया?
इजरायली सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। अधिकारी एलियाहू लेवी ने आर्मी रेडियो को बताया है कि दंगाइयों ने हमास के झंडे फहराए और पुलिस पर पथराव किया। पूजा की स्वतंत्रता का उल्लंघन न करते हुए हमने प्रार्थना के अंत तक इंतजार किया और फिर दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए अंदर गए। हम मस्जिद में जाने से बचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अगर वेस्टर्न वॉल पर पत्थर फेंके जाएंगे तो हम इसकी इअज्जत नहीं देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…