CM भगवंत मान ने कहा- आप जैसे ईमानदार अफसरों की जरूरत; 1 करोड़ का ऑफर ठुकराया | CM Bhagwant Mann said – Honest officers like you are needed; 1 crore offer turned down

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Punjab
- CM Bhagwant Mann Said Honest Officers Like You Are Needed; 1 Crore Offer Turned Down
चंडीगढ़17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

CM पंजाब भगवंत मान अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर AIG विजिलेंस मनमोहन कुमार से मिलते हुए, साथ में मौजूद चीफ विजिलेंस वरिंदर सिंह।
CM पंजाब भगवंत मान ने पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के 1 करोड़ रुपए के ऑफर को ठुकराने वाले AIG विजिलेंस मनमोहन कुमार की ईमानदारी को सराहा है। CM मान ने अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर AIG मनमोहन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान चीफ विजिलेंस वरिंदर कुमार भी साथ मौजूद रहे। CM भगवंत मान ने AIG मनमोहन कुमार से कहा “आपके जैसे ईमानदार अफसरों की जरूरत है।” चीफ विजिलेंस वरिंदर कुमार ने भी मनमोहन कुमार के कार्य को सराहा।
अरोड़ा 50 लाख रुपए रिश्वत देते रंगेहाथ गिरफ्तार
गौरतलब है कि विजिलेंस जांच से बचाव के लिए पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने AIG मनमोहन कुमार को एक करोड़ रुपए रिश्वत की ऑफर की थी। आरोपी मंत्री की इस पेशकश की इन्फोर्मेशन AIG ने अपने सीनियर अधिकारयों को दी। फिर विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपी मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए की रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
AIG मनमोहन कुमार ने कहा कि CM पंजाब ने विजिलेंस को कामकाज की पूरी फ्रीडम दी हुई है।

पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की फाइल फोटो।
सुंदर शाम अरोड़ा का मारबेला ग्रैंड प्रबंधकों से कनेक्शन
आरोप है कि मारबेला ग्रैंड के प्रबंधकों ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत के लिए 50 लाख रुपए समेत वाहन मुहैया करवाए थे। इसके बाद सुंदर शाम अरोड़ा विजिलेंस के AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने पहुंचे थे। आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस मारबेला प्रबंधकों के खिलाफ भी केस दर्ज कर सकती है। सूत्रों के अनुसार मारबेला ग्रैंड कंपनी में अरोड़ा के पारिवारिक सदस्यों की हिस्सेदारी सामने आई है।
[ad_2]
Source link
