Categories

November 21, 2026

पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सीएम बघेल

Spread the love

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। बघेल ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बाबूजी अस्वस्थ हैं। नामांकन से पहले उनसे अस्पताल में मिला था। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने नहीं आ पाया था।आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा?। उनकी जिजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल शनिवार को अपने पिताजी से मिलने अस्पताल पहुंचे। सीएम बघेल ने वहां पिताजी से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। साथ ही डाक्टरों से पिताजी के स्वास्थ्य रिपोर्ट की जानकारी ली। बतादें कि मुख्यमंत्री के पिताजी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे हैं, जिसके उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…