Categories

November 20, 2026

मां दंतेश्वरी को 11 हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाएंगे CM भूपेश, डैनेक्स की 300 महिलाओं ने एक सप्ताह में तैयार किया

Spread the love

रायपुर
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को 11 हजार मीटर की चुनरी चढ़ाएंगे। यह चुनरी विशेष तौर पर मां दंतेश्वरी को अर्पण करने डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री की महिलाओं ने तैयार किया है। 11 हजार मीटर लंबी चुनरी तैयार कर डैनेक्स की महिलाओं ने नया कीर्तिमान रचा है। इस चुनरी को डैनेक्स में कार्यरत 300 महिलाओं ने एक सप्ताह में तैयार किया है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत 23 मई को सीएम बस्तर संभाग के दौरे निकल गए हैं। सीएम आज दंतेवाड़ा विधानसभा अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कटेकल्याण और बारसूर में स्थानीय ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। शाम को दंतेवाड़ा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने के बाद विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों और संघों के पदाधिकारियों मिलेंगे। मुख्यमंत्री 24 मई को माता दंतेश्वरी के दर्शन को जाएंगे और देवी मां को यह विशेष चुनरी चढ़ाएंगे।  

जयकारों से गूंजा उठा आसमान
जिला प्रशासन की विशेष पहल पर डैनेक्स नवा गारमेन्ट फैक्ट्री दंतेवाड़ा में कार्यरत 300 महिलाओं ने भक्ति भाव और उत्साह से दंतेश्वरी माई के लिए 11 हजार मीटर की चुनरी तैयार की है। इसे बनाने में महिलाओं को लगभग एक सप्ताह का समय लगा है। डैनेक्स की महिलाओं द्वारा तैयार चुनरी को विधायक दवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा सहित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और माता के जयकारे के साथ दंतेश्वरी मंदिर से भैरमबाबा मंदिर होते हुए कतियारास तक भ्रमण किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर और आस-पास का क्षेत्र जय माँ दंतेश्वरी की जयकारा से गूंज उठा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…