Categories

November 22, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने इन्दौर में 6 लेन एफओबी किया लोकार्पित

Spread the love

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने इंदौर भ्रमण के दौरान इंदौर को यातायात सुधार के लिये बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने शहर की रिंग रोड स्थित बंगाली चौराहे पर 29 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित स्व. माधवराव सिंधिया 6 लेन फ्लाय ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रिंग रोड पर ही खजराना और मूसाखेड़ी में शीघ्र ही फ्लाय ओवर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। भिचौली रोड पर भी नया फ्लाय ओवर ब्रिज बनाया जायेगा।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, राज्य अनुसूचित वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़ तथा महेन्द्र हार्डिया, गौरव रणदिवे, मधु वर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों का आहवान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायें। तिरंगें की आन-बान और शान में किसी भी तरह की कमी नहीं रखें। प्रारंभ में विधायक महेन्द्र हार्डिया ने स्वागत भाषण में विकास कार्यों की जानकारी दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…