CM जयराम ठाकुर 19 को भरेंगे नॉमिनेशन; मंडी की सराज सीट से लगातार 5 बार जीत चुके | Himachal Pradesh Election 2022; Jairam Thakur CM Himachal Nomination Details

[ad_1]
मंडी2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा हाईकमान ने बेशक अभी तक टिकटों का ऐलान नहीं किया हो मगर हिमाचल के CM जयराम ठाकुर ने अपने नामांकन का शुभ मुहूर्त निकलवा लिया है। मंडी जिले की सराज सीट से विधायक जयराम ठाकुर इसी सीट से 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे।
नॉमिनेशन का यह शुभ मुहूर्त जयराम ठाकुर के परिवार के पुरोहित ने निकाला है। मुहूर्त निकलने के बाद सराज एरिया में सीएम के नॉमिनेशन से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई है। जयराम ठाकुर सराज सीट से लगातार 5 बार चुनाव जीत चुके हैं और इस बार वह छठी दफा यहां से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं।

सीएम जयराम ठाकुर के परिवार के आराध्य देव विष्णु देव का मंदिर
आराध्य देव से लेंगे आशीर्वाद
नामांकन से पहले जयराम ठाकुर बुधवार सुबह अपने एरिया के आराध्य देव विष्णु देव के मंदिर पहुंचेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद वह थुनाग SDM दफ्तर के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि जयराम ठाकुर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले देवता के पास गए थे। उसके बाद देववाणी में उन्हें सीएम कैंडिडेट घोषित किया गया।
वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के CM पद के कैंडिडेट प्रेमकुमार धूमल के हार जाने के बाद जयराम मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री 3 महीने पहले भी देवता के पास आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

थुनाग SDM दफ्तर में भरेंगे नामांकन
जयराम ठाकुर मंगलवार शाम तक नई दिल्ली से मंडी स्थित अपने घर तांदी पहुंच सकते हैं। इसके अगले दिन यानि 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजे वह थुनाग एसडीएम दफ्तर पहुंचकर अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे। नॉमिनेशन के लिए यह शुभ मुहूर्त जयराम परिवार के पुरोहित ने निकाला है। नामांकन भरने के बाद जयराम ठाकुर कूथाह में जनसभा करेंगे।
दिल्ली में टिकटों पर मंथन चल रहा
दिल्ली में EC मीटिंग के लिए दिल्ली में CM जयराम ठाकुर की देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। फिलहाल वह दिल्ली में है जहां भाजपा इलेक्शन कमेटी (EC) की मीटिंग में टिकटों पर विचार-विमर्श चल रहा है। इलेक्शन कमेटी की मीटिंग सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई थी और यह देर शाम तक चलती रही। उम्मीद की जा रही है कि इलेक्शन कमेटी हिमाचल की सभी 68 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर एक साथ BJP पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज देगी। टिकटों पर अंतिम मुहर पार्लियामेंट्री बोर्ड ही लगाएगा।
हिमाचल चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ें
हिमाचल में BJP की टिकटों पर बड़ा पेंच फंसा:8 घंटे की मीटिंग के बाद भी इलेक्शन कमेटी में सहमति नहीं; धूमल समर्थक दिल्ली पहुंचे

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में उम्मीदवारों के चयन पर बड़ा पेंच फंस गया है। टिकट बंटवारे पर मंथन के लिए सोमवार सुबह दिल्ली के हरियाणा भवन में भाजपा इलेक्शन कमेटी की मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग को चलते हुए करीब 8 घंटे हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकला पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
हिमाचल में ‘गुप्त मतदान’ को क्यों मजबूर हुई BJP?:सर्वे रिपोर्ट अलग-अलग, उनमें भी निगेटिव फीडबैक; दल-बदलुओं के खिलाफ बगावत समेत 5 वजहें

भाजपा के अंदर इस बार हिमाचल विधानसभा चुनाव में टिकटों के ऐलान से पहले नई-नई चीजें देखने को मिल रही है। राज्य में 5 साल से सरकार चला रही BJP में कैंडिडेट्स को लेकर इतनी जबर्दस्त उलझन है कि पार्टी हाईकमान ऐसा कुछ करवाने पर मजबूर हो गया जो 40 साल में कभी नहीं हुआ पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
[ad_2]
Source link
