Categories

November 19, 2026

चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन CM का मैराथन रोड शो और आठ सभाएं

Spread the love

इंदौर
नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहर में आठ घंटे रहे। पांच विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया और आठ स्थानों पर चुनावी सभाएं ली । इस दौरान उन्‍होंने डेढ़ साल प्रदेश में कायम रही कमल नाथ सरकार को जमकर घेरा।

उन्होंने कहा कि कमल नाथ सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय किया है। गरीबों के हित में चल रही कई योजनाएं बंद कर दी, लेकिन हमने इन योजनाओं को वापस शुरू किया है। संबल योजना में जिन लोगों के नाम कांग्रेस सरकार ने काटे थे वे वापस जोड़े जाएंगे। जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं होंगे उनके कार्ड बनवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का मेयर नहीं होगा तो इंदौर का विकास अवरुद्ध हो जाएगा। इंदौर का तेजी से विकास चाहिए तो सिर्फ भाजपा का मेयर होने से कुछ नहीं होगा आपको पार्षद भी भाजपा के चुनना होंगे। उदयपुर की घटना के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की पार्टी है। राजस्थान में आंतकियों ने गला रेत दिया। वहीं महाराष्ट्र में भी यही हुआ। दोनों जगह कांग्रेस की सरकार है। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। हम राष्ट्रवादी सोच के साथ विकास की बात करते हैं। पांच नंबर विधानसभा से शुरू हुआ रोड शो पूरे इंदौर में घूमते हुए शाम करीब 4 बजे एक नंबर विधानसभा में खत्म हुआ। उनके साथ महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी भी थे।

आठ घंटे शहर में घूमे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के जरिए भाजपा ने शहर में माहौल बनाने की कोशिश की। पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ रोड शो, दो नंबर, तीन नंबर, चार नंबर, और एक नंबर से होते हुए गांधी नगर में समाप्त हुआ। रात में रोड शो का रुट तय हुआ था, लेकिन सुबह उसमें फिर बदलाव हुऔ और कुछ अन्य क्षेत्र भी जोड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…