Categories

May 28, 2026

CG में अब और बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

Spread the love

रायपुर
 छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में मौसम में शनिवार से फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब ठंड और बढ़ेगी। साथ ही ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण सुबह-सुबह घना कोहरा भी छाया रहेगा। इसके साथ ही अब न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। शनिवार 15 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।

सुबह से छाए रहे बादल, बीच-बीच में निकली धूप

 राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के साथ ही दोपहर को हल्की बुंदाबांदी भी हुई और बीच-बीच में धूप भी निकली। इसके साथ ही ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी रही। शहरी क्षेत्रों के साथ ही आउटर क्षेत्रों में तो ठंड और ज्यादा रही। बहुत से क्षेत्रों में लोगों को अलाव जलाते देखा जा सकता है। रायपुर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश भर में एआरजी बलरामपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 09.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा। ठंड में बढ़ोतरी होने के कारण इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। कारोबारियों का भी कहना है कि अब कारोबार की रप्तार भी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवाएं आ रही है। साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर अंदरूनी ओडिसा तक है। इसके प्रभाव से ही शनिवार 15 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी होगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, नाबालिग से रेप-हत्या के दोषी को 75 दिन में दोहरी फांसी की सजा…

नौतपा की तपिश से झुलसा छत्तीसगढ़, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार; जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम…

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप बोले- मैं हूं पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक…

 ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव, जानें नया शेड्यूल…