‘Congress के नए सेनापति बने मल्लिकार्जुन’, लंबे समय तक रहे इस बीमारी की कैद में, 2017 में ऐसे हुआ इलाज – new president of indian national congress mallikarjun kharge was suffered knee pain know its causes symptoms and treatment
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाएं घुटने में बेहद दर्द रहता था। जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी तकलीफ होती थी। नए कांग्रेस अध्यक्ष ने 2017 में एम्स से घुटने की सर्जरी करवाई थी। जिसके बाद उन्हें आराम मिला। इस मौके पर हम आपको घुटने में दर्द होने के कारण, लक्षण और इलाज से जुड़ी जानकारी देते हैं।
किस उम्र में होता है घुटने में दर्द?
घुटने में दर्द होना एक आम शारीरिक समस्या है, जो कि किसी भी उम्र के व्यक्ति को परेशान कर सकती है। हालांकि, यह बड़े-बुजुर्गों में ज्यादा होती है। कुछ फिजीकल थेरेपी, घरेलू उपचार और पेन किलर्स की मदद से इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में सर्जरी की मदद भी लेनी पड़ती है।
घुटने में दर्द होने के लक्षण
घुटने में दर्द होने का सबसे पहला लक्षण दर्द ही है। इसके अलावा, निम्नलिखित लक्षण भी दिख सकते हैं। जैसे-
- सूजन या अकड़न
- घुटना छूने पर गर्म महसूस होना
- घुटने का रंग लाल होना
- घुटना मोड़ने पर आवाज आना
- पैर को सीधा या मोड़ नहीं पाना, आदि
घुटने में दर्द होने का कारण
मायोक्लीनिक के मुताबिक, घुटने में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे-
- चोट या फ्रैक्चर होने के कारण
- नीकैप डिस्लोकेट हो जाना
- ऑस्टियोपोरोसिस
- गठिया, आदि
2017 में राहुल गांधी भी खड़गे से मिलने पहुंचे थे
घुटने का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
घुटने का दर्द दूर करने के लिए आप घर पर निम्नलिखित उपाय आजमा सकते हैं। लेकिन उससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। जैसे-
- ठंडा या गर्म सिकाई करना
- अदरक के तेल से मालिश
- शारीरिक वजन को कंट्रोल करना
- सेंधा नमक के पानी से नहाना
- कुछ स्ट्रेचिंग या एक्सरसाइज करना, आदि
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
