Categories

November 19, 2026

काबुल ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 21, घायलों का इलाज जारी

Spread the love

काबुल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए धमाके में मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। बम धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 21 हो गई है। काबुल पुलिस ने बताया कि घायलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। धमाके में कुल 33 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि बुधवार को मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ है। पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि उत्तरी काबुल के पड़ोस में शक्तिशाली विस्फोट की आवाज सुनी गई थी। धमाके में आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गई थीं। अभी तक किसी भी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान का कहना है कि वे युद्धग्रस्त देश में सुरक्षा बहाल कर रहे हैं।

अफगानिस्तान में बढ़ रही आतंकी घटनाएं
बीते कुछ महीनों में अफगानिस्तान में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। कुछ घटनाओं में आतंकी संगठन आईएस का हाथ था। युद्ध में घायल हुए मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल की तरफ से बताया गया कि उसने धमाकों में घायल 27 लोगों को भर्ती किया है। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल थे। दो लोगों को यहां मृत लाया गया था। अगस्त में ही बम धमाकों और फायरिंग में घायल हुए 80 लोगों का इस अस्पताल में इलाज किया गया। ये लोग 6 अलग-अलग हमलों में घायल हुए थे। अधिकारी ने बताया कि देश एक बहुत लंबे संघर्ष के परिणाम भुगत रहा है जिसने उसके भविष्य को कमजोर कर दिया है।

मस्जिद में हुआ था धमाका
बता दें कि बुधवार को काबुल की एक मस्जिद में धमाका हुआ था। बम धमाके में मौलवी की भी मौत हुई है। बता दें, अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान को काबिज हुए एक साल पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…