Categories

November 21, 2026

सीएम बघेल के साथ दिल्ली पुलिस ने की झूमाझटकी

Spread the love

रायपुर
नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे थे, इसके बाद यहां से कांग्रेस के सभी नेता प्रवर्तन निदेशालय-ईडी के दफ्तर की ओर मार्च करने की तैयारी में थे। यहां से रास्ते में नेताओं को रोक लिया गया। जब मुख्यमंत्री और दूसरे नेता सड़क पर ही बैठ गए तो उन्हें पुलिस ने जबरिया गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई, विधायक विकास उपाध्याय को भी गिरफ्तार किया गया है,अन्य प्रदेश के नेता भी साथ थे।

प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर जाने वाले अकबर रोड को बंद कर रखा है। कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके सलाहकार राजेश तिवारी और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद थे। दूसरे वरिष्ठ नेता भी वहां पहुंच गए। ईडी ने राहुल गांधी से सोमवार को करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। रात 10 बजे के बाद वे बाहर निकले। उन्हें मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस नेता उनके साथ जाने पर अड़े हुए थे हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इसी बीच 24 अकबर रोड से के.सी. वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, रंजीता रंजन, ईमरान प्रताप गढ़ी, दीपेंद्र हुड्डा, गौरव गोगई सहित राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है, इन सभी को बादरपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, देश के भाजपा शासित एक भी राज्य में समर्थक दलों या उनके नेताओं पर केस दर्ज नहीं हुए हैं। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, जब भी किसी नेता पर छापा पड़ता है तो कहा जाता है कि बहुत बड़ा मामला है पर वह जैसे ही भाजपा में शामिल होता है, मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। बघेल ने कहा, केरल से लेकर कश्मीर तक विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

यहां बताना जरूरी होगा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोमवार रात को ही रायपुर लौटना था। राहुल गांधी की लगातार दूसरे दिन भी पेशी की वजह से उनका वापस लौटना टल गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का जशपुर जिले का दौरा भी टाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…