Categories

November 24, 2026

3 साल से बंद लो फ्लोर बस 311 दोबारा शुरू करने की मांग

Spread the love

भोपाल

राजधानी में लो फ्लोर बस सर्विस को अभी तक पूर्ण तरीके से शुरू नहीं किया गया है। बस नं. 311 करीब तीन साल से बंद है। करीब 20 किमी का रन करने वाली बस से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सफर कर अपने कॉलेजों तक पहुंचती हैं। इसमें खासकर गीतांजलि कॉलेज के अलावा कई निजी इंजीनियरिंग कॉलेज तक शामिल हैं। बस को दोबारा से शुरू करने की मांग उठ रही है।

छात्राओं ने अपने प्राचार्यों से बस 311 को शुरू करने की मांग की है। बस नं. 311 को दोबारा से शुरू करने की मांग काफी उठ रही है। क्योंकि उक्त बस से काफी छात्राओं को घर से अपने कालेज तक पहुुंचने में काफी राहत मिलती है। गीतांजलि कालेज के आसपास का माहौल काफी खराब है। बस नहीं मिलने से आटो या मैजिक में उनके साथ ठीक बर्ताव नहीं होता है। इससे उन्हें घर से कालेज आने-जाने में काफी परेशानी उठाना पडती है। यहां तक उन्हें छेडखानी की घटनाओं का सामना करना होता है। इसके अलावा उक्त नारियल खेडा से खजूरी तक बीस किमी का सफर तय करती है। इससे छात्राओं को भी काफी राहत मिलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…